उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मतदान प्रक्रिया की रफ्तार पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

मौसम विभाग के मुताबिक, पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर और मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने चेताया है कि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ आंधी और तूफान आ सकता है। ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। येलो अलर्ट के तहत प्रशासन और नागरिकों से मौसम के बदलते हालातों को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल सेंटर्स पर सजेगा योग का मंच: उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों पर कल आयोजित होंगे भव्य योग शिविर; पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

प्रदेश में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। संभावित भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला प्रशासनिक इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Ad_RCHMCT