रामनगर में स्कूली बच्चों को ले जा रहे टेंपो को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया।  रामनगर में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा गर्जिया माता मंदिर के पास उस वक्त हुआ, जब सुंदरखाल गांव से ढिकुली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) जा रहा टेंपो एक वैगन आर कार की चपेट में आ गया। टक्कर में 8 स्कूली बच्चे, टेंपो चालक और एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैगन आर कार गलत दिशा में तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। गर्जिया मंदिर के पास सामने से आ रहे टेंपो को उसने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे रास्ते में जा घुसा और उसमें बैठे बच्चे जोरदार झटकों से इधर-उधर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

Ad_RCHMCT