उत्तराखंड पंचायत चुनाव: पहले चरण में अब तक 19% मतदान, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक प्रदेशभर में 19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

जनपद नैनीताल के चार विकासखंड — रामगढ़, धारी, बेतालघाट और ओखलकांडा — में कुल 312 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और निर्बाध बनाए रखने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही मतदान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

टिहरी जिले के पांच विकासखंडों — जौनपुर, धौलधार, जाखणीधार, भिलंगना और प्रतापनगर — में सुबह 10 बजे तक 10.66 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान धौलधार में 12.58 प्रतिशत जबकि सबसे कम जाखणीधार में 9.56 प्रतिशत दर्ज किया गया। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ नारायणपुरी स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

चमोली जनपद के देवाल, थराली और नारायणबगड़ विकासखंडों में भी मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। ग्रामीण सुबह से ही उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई प्रत्याशियों ने मतदान से पूर्व अपने ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पहले चरण का मतदान अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा है। अगले चरणों के लिए भी इसी प्रकार की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Ad_RCHMCT