हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर पलटी बस, चालक की सूझबूझ से  बची यात्रियों की जान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU की बस वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक का फेल होना था, लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ और बहादुरी ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया। स्थानीय लोगों ने चालक की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि अगर चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित न किया होता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस वीर भट्टी के पास पहुंची, अचानक ब्रेक काम करना बंद कर गए। हालांकि, चालक शंकर नाथ ने घबराने के बजाय शांतिपूर्वक बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई और सभी यात्रियों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

घटना के बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और चालक शंकर नाथ की बहादुरी को सराहा है। प्रशासन ने उसे सम्मानित करने की योजना बनाई है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में सूझबूझ और साहस के साथ बड़ा संकट टाला जा सकता है।

Ad_RCHMCT