हल्द्वानी से नैनीताल के लिए बसों कमी कमी के चलते यात्री हलकान

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी में शनिवार को नैनीताल जाने के लिए यात्रियों में मारा मारी मची रही। यात्रियों की भीड़ के आगे बसों की कमी साफ देखने को मिली। इतना ही नहीं कैंची धाम के लिए एक भी बस न होने से यात्रियों की खासी फजीहत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

 उत्तराखंड परिवहन निगम में पर्यटक सीजन के चलते हल्द्वानी बस स्टेशन पर हल्द्वानी से नैनीताल के लिये बसो की संख्या में कमी साफ देखी जा रही है। बस  के स्टेशन पर आते ही यात्रियो का सैलाब बसो की और बढ़ता चला जा रहा है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसो की संख्या में कमी साफ देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

 कई यात्री निगम की नियमित सेवा नैनीताल के लिये न होने से नाखुश दिखे। साथ ही केचीं धाम के लिये भी नियमित सेवा न होने से वहाँ जाने के लिये भक्त काफी परेशान है। ज्ञात रहे 8 महीने पूर्व काठगोदाम डिपो ने कैंची धाम के लिये  नियमित बस सेवा चलाई थी, लेकिन वो बस सेवा अब बंद कर दी गई है।

Ad_RCHMCT