वीकेंड पर हल्द्वानी से आने जाने वाले जरूरत पढ़ लें यह खबर, प्रभावी रहेगा यातायात प्लान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

■ बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

■  रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे व भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोडा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

■  कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया जा सकता है।

■ समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

■  हल्द्वानी से कैचीधाम जाने वाले श्रृद्धालु/पर्यटकों से अनुरोध है कि वे हल्द्वानी केमू स्टेशन से नॉन स्टॉप शटल बस सेवा का लाभ उठाकर सीधे कैंचीधाम दर्शन करने हेतु पहुँच सकते है।

Ad_RCHMCT