अवैध रूप से खनन सामग्री रेता परिवहन करने पर वाहन डंपर पर पुलिस की कार्यवाही,किया सीज

ख़बर शेयर करें -

धौलछीना पुलिस ने अवैध रूप से खनन सामग्री रेता परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज

देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों व अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनिज सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा


शनिवार को थानाध्यक्ष धौलछीना  सुशील कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान सेराघाट के पास वाहन डम्पर संख्या UK04-CC-8709 को रोककर चैक किया गया तो डम्पर में अवैध खनन सामग्री रेता भरा हुआ था,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वाहन चालक मुकेश सिंह निवासी बेरीनाग खनन सामग्री के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया,जिस पर वाहन डम्पर को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया तथा अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा को प्रेषित की गई है।

Ad_RCHMCT