चुनाव को लेकर पुलिस चौकस, अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए दो तस्कर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए है। लालकुआं पुलिस टीम ने जहां 15 पेटी अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं भवाली पुलिस ने दस पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

 पुलिस के अनुसार लालकुआं पुलिस टीम द्वारा  सुरेश चंद्र जोशी पुत्र श्री उर्वादत्त जोशी निवासी कोटाकुना पोस्ट खटोला थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी पाडलीपुर मोटाहल्दु को जिओ पेट्रोल पंप  मोटा हल्दु लाल कुआं के पास से 15 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

वहीं भवाली पुलिस टीम ने हिमांशु जोशी पुत्र सुरेश चंद्र जोशी निवासी बसगांव सिमरार थाना भवाली को काकड़ीघाट तिराहा के पास मेटला गाँव जाने वाली सड़क के बाये और दुकान से 10 पेटी में 480 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली भवाली में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक  कार्यवाही की गई है।

Ad_RCHMCT