रामनगर मे सट्टे की खाईवाड़ी में पुलिस ने किए दस सटोरिए गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-नगर में फल फूल रहे अवैध सट्टे के एक ठिकाने पर छापामार कार्यवाही कर पुलिस ने दस सटोरियों को सट्टा खेलने के जुर्म में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गश्त करते हुए पुलिस टीम ने बम्बाघेर में बाल्मिकी मोहल्ले वाली गली में एक खुले मकान में संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखकर छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी करते हुए वहां से 10 लोगों को गिरफ्तार करते हुए मौके से कुल 20 सट्टा पर्ची बुक , 3600 रुपये नगद तथा सट्टा खेलने /खिलाने का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों पंकज कुमार पुत्र इन्द्र लाल निवासी टाण्डा मल्लू पीरुमदारा, अमित कुमार पुत्र महेश चन्द्र आर्या निवासी भवानीगंज रामनगर, शमशेर पुत्र शेर अली निवासी सावल्दे पूर्व रामनगर, मोहन चन्द्र पुत्र भोपाल राम निवासी बेलगढ़ रामनगर, धनीराम पुत्र पनीराम निवासी जस्सागांजा रामनगर, पनीराम पुत्र खगीराम निवासी भवानीपुर बड़ी पीरुमदारा रामनगर,

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

धर्मपाल पुत्र फत्तु सिंह निवासी बेड़ाझाल रामनगर, बनवारी सैनी पुत्र बाबू राम सैनी निवासी बैड़ाझाल रामनगर, अर्जुन पुत्र इन्दर राम निवासी भवानीपुर बड़ी, साबिर पुत्र  मजिद पुत्र तेलीपुरा रामनगर के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सट्टा कारोबार को संचालित करने वाले सट्टा किंग के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सटोरियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल, एसआई आसिफ खान, तालिब हुसैन, विपिन शर्मा, महबूब आलम आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT