नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस का नशे के तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इस क्रम में बनभूलपुरा पुलिस टीम ने 12 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान अभियुक्त फैसल कुरैशी पुत्र शकील अहमद निवासी-ला0नं0-18 , चिराग अली शाह बाबा मजरा के पास वार्ड नं0-24,थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र-20 वर्ष के कब्जे से  06 अदद इंजैक्शन BUPRENORPHINE INJECTION IP 2 ML व  06 अदद  इंजेक्शन PAKAVIL (Pheniramine Meleate Injection IP 10 ML),  कुल 12 अदद्  इजेक्शन की तस्करी  करते हुए गौला बाईपास रोड वन विभाग बैरियर के सामने बनभूलपुरा, जिला-नैनीताल से गिरफ्तार किया गया है।  जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर नं0-187/2023 धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी

2. उ0नि0 मनोज यादव

3-कानि0 परवेज अली

4-कानि0भूपेन्द्र ज्येष्ठा

Ad_RCHMCT