बिग ब्रेकिंग:-शूटर भेजकर पार्टनर को मरवाने का प्रयास करने वाले फरार षड्यंत्रकारी पर पुलिस ने बढ़ाया इनाम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-साढ़े तीन साल से हत्या के प्रयास व षड्यंत्र रचने के एक आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने उसके ऊपर रखी इनामी राशि को बढ़ा दिया है। आरोपी पर भूमि विवाद के चलते प्रोफेशनल शूटर भेजकर अपने ही पूर्व पार्टनर की हत्या का प्रयास करने का आरोप है।

आरोपी के लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के कारण कोतवाली प्रभारी की संस्तुति के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसके ऊपर रखी इनाम की राशि में इजाफा किया है।

जानकारी के अनुसार महेश आगरी पुत्र शंकरलाल आगरी निवासी सी 145, इंद्रपुरी नई दिल्ली ने भूमि विवाद के चलते अपने ही पार्टनर चंद्रशेखर टम्टा पुत्र केशराम निवासी लछमपुर नया आबाद बैलपोखरा पर गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2019 को उस समय शूटरों के माध्यम से गोलियों से हमला करवा दिया था जब वह अपने छोई स्थित बलवीर गार्डन पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इस हमले में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में टम्टा के पुत्र हेमंत शेखर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस की जांच के दौरान भूमि विवाद के चलते महेश द्वारा शूटरों के माध्यम से चंद्रशेखर पर जानलेवा हमले के प्रयास की पुष्टि के बाद हमले के आरोपी शूटरों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा गया था। लेकिन महेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मामले में महेश ने अपनी गिरफ्तारी के विरुद्ध उच्च न्यायालय से स्थगनादेश भी लिया था। जिसके खारिज होने के बाद महेश के घर की कुर्की आदि की भी कार्यवाही हुई थी। इसके बाद पुलिस ने भगौड़े महेश को फरार मुलजिम घोषित करते हुए उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लेकिन इसके बाद भी महेश पुलिस को लगातार चकमा देता रहा।

जिसके बाद रामनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने एफआईआर संख्या 395/19 के भारतीय दण्ड संहिता की धारा 307 / 34 से जुड़े मुकदमे के फरार वांछित महेश आगरी पुत्र शंकर लाल आगरी निवासी सी-145 इन्द्रपुरी की गिरफ्तारी को नितान्त आवश्यक बताते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में घोषित ईनामी धनराशि एक हजार को बढ़ाकर नये शासनादेश के अनुरूप किए जाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस रेगुलेशन के प्रावधानों के अनुरूप वांछित महेश की गिरफ्तारी पर इनामी राशि को बढ़ाकर पच्चीस हजार रुपए कर दिया। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते उसके ऊपर रखी इनामी राशि को बढ़ाया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Ad_RCHMCT