राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू,प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी रहे साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची। महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं।

श्री बदरीनाथ धाम:-महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंची बदरीनाथ आर्मी हैलीपेड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अवकाश प्राप्त गुरुमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, एवं बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राष्ट्रपति की अगवानी की।
राष्ट्रपति ने आज बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किये। वेदपाठ विशेष पूजा संपन्न की। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अवकाश प्राप्त गुरुमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने महामहिम राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह , मोजपत्र में लिखी भगवान बदरीविशाल की आरती भी भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने महामहिम राष्ट्रपति को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सहित मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, भास्कर डिमरी, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना,उप महानिरीक्षक पुलिस गढ़वाल केएस नगन्याल एसपी रेखा यादव सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, विपुल डिमरी एई गिरीश देवली,टीओ राजेंद्र चौहान,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित मंदिर समिति अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

दूसरे दिन धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुई। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। महामहिम राष्ट्रपति ने कहा, जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, एक व्यक्ति और समाज आगे बढ़ता है, तो देश आगे बढ़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल से पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द

उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सदियों से शिक्षा में लोग बहुत आगे हैं। यहां का जनजातीय समुदाय भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे हैं। राष्ट्रपति ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका सहयोग जरूरी है। आप सभी को स्वयं भी अपने आपको आगे बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आत्मनिर्भर बनने के लिए किसी एक क्षेत्र में दक्ष होना जरूरी है। इसके लिए वह अपना कोई भी व्यवसाय चुन सकते हैं। इस दौरान उत्तराखंड की जनजातीय समूह राजी और बुक्सा जनजातीय समूह के लोगों ने राष्ट्रपति को हस्तनिर्मित शॉल और पेंटिंग भेंट की।

Ad_RCHMCT