काशीपुर-रामनगर रेलखंड पर जनजागरण संरक्षा अभियान

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal railway news ramnagar

रामनगर- पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में रेलवे ट्रैक पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रैडतोलिया के निर्देशन में काशीपुर-रामनगर रेलखंड के सभी मानव रहित एवं मानव सहित समपारों पर यह विशेष अभियान आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

अभियान में ग्रामीणों और सड़क यात्रियों को रेलवे ट्रैक अनाधिकृत जगहों से पार न करने, केवल निर्धारित फाटकों का उपयोग करने, गेटमैन पर फाटक खोलने का दबाव न डालने, बिजली के खंभों व ट्रैक से सुरक्षित दूरी रखने, पशुओं को ट्रैक के पास न चराने तथा पतंगबाजी न करने की सख्त हिदायत दी गई। मौके पर हैंडबिल और पोस्टर बांटकर जागरूकता फैलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

साथ ही समपारों पर तैनात गेटमैनों को सुरक्षित फाटक संचालन के नियमों की काउंसिलिंग की गई। संरक्षा सलाहकारों ने क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों को समपार पार करने के सुरक्षित तरीके समझाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

अभियान में कुल 749 ग्रामीणों और 129 छात्र-छात्राओं समेत 878 लोगों को जागरूक किया गया तथा इतने ही संरक्षा पोस्टर वितरित किए गए।

Ad_RCHMCT