बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था जिसको लेकर शासन प्रशासन ने दिए छुट्टी के आदेश भी जारी कर दिए थे वही बात की जाए मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान की तो मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की एक्टिविटी में अब कुछ कमी आने के आसार हैं हालांकि 21 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय एवं मैदानी जनपदो के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 18 सितंबर को आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


फिलहाल मौसम विभाग द्वारा 18 सितंबर के बाद कोई भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


वही 19 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वह 20 सितंबर को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल एवं चंपावत जनपदों के कुछ स्थानों तथा पर्वती क्षेत्र के 6 जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत


वही 21 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों तथा शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

Ad_RCHMCT