रामनगर-13 फीट लंबा विषैला किगं कोबरा पकड़ा।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-विकास खण्ड के ग्राम ढेला में सांपों का राजा किंग कोबरा के निकलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम ढेला वन चौकी के समीप एक ग्रामीण के घर के पशुशाला में एक साँप दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सेव दा स्नेक सोसायटी को दी। सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप और उनकी टीम ने ढेला पहुंच कर सांप के रेस्क्यू करने का प्रयास किया।

लेकिन किंग कोबरा प्रजाति का साँप होने के कारण उसका रेस्क्यू करने में टीम के सदस्यों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू करने के बाद सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि यह साँप किंग कोबरा प्रजाति का है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिसकी लंबाई लगभग 13 फुट है। जो अत्यंत जहरीला होता है। इसके काटने से तत्काल मृत्यु संभव है।टीम ने सुरक्षित तरीके से किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

रेस्क्यू करने में उनके साथ कोसी रेंज के अर्जुन कश्यप, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के किशन कश्यप ,ढेला ‌रेजं‌ के दैनिक श्रमिक शुदंर लटवाल, नरेन्द्र सिंह,शुरेस जोशी, मौजूद थे।

Ad_RCHMCT