रामनगर-एडवोकेट पूरन चन्द्र पाण्डे विश्व मानवाधिकार संस्था के द्वारा मानद डॉक्टरेट ( Honowryay Doctorate) से हुए सम्मानित।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर टैक्स बार एसोशिएसन के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चन्द्र पाण्डे को विश्व मानवाधिकार संस्था (भारत सरकार द्वारा स्वीकृत) के द्वारा मानवाधिकार एवं सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मानद डॉक्टरेट ( Honowryay Doctorate) से सम्मानित करने पर हर्ष व्यक्त किया गया है

भारत सरकार द्वारा स्वीकृत विश्व मानवाधिकार संस्था ने राष्ट्र के लिए पूरन चन्द्र पाण्डे द्वारा लिखे गये विभिन्न समाचार पत्रो में सम्पादक के नाम पत्र से बने गिनीज वल्ड रिकार्ड एवं शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न 13 विषयों में परास्नातक के साथ साथ कानून के क्षेत्र में विधिक साक्षरता बढ़ाने को लेकर मानद डॉक्टरेट का सम्मान दिया है

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

श्री पाण्डे विज्ञान 25 वर्षो से अनेक सामाजिक व कानूनी संगठनों के माध्यम से मानवाधिकार की आवाज उठाते रहे है, वर्तमान में कानून में पीएचडी शोध छात्र के रूप में भाषण एक अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता क्षेत्र में शोधरत है, कई परास्नातक व शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके पाण्डे को पूर्व मुख्यमंत्री भी सम्मानित कर चुके है,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

रामतवार टैक्स बार, सिविल बार, पर्वतीय सभा सहित कई संगठनों ने उनकी मानद डॉक्टरेट पर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने अपनी उपाधि का श्रेय रामनगर की जनता व अपने सभी गुरुजतो एवं मित्रों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज
Ad_RCHMCT