रामनगर-(बिग ब्रेकिंग) अवैध खनन पर प्रशासन की छापेमारी,स्टोन क्रेशर सीज और भी बड़ी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

रामनगर तहसील अंतर्गत अवैध खनन,भण्डारण एवम परिवहन से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग एवम खनन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में सक्कनपुर में स्थित मनसा स्टोन क्रशर बिना वैध अनुमति के संचालित होना पाया गया एवम निरीक्षण में उपखनिज भी अवैध रूप अधिक भंडारित होना पाया गया ,  संयुक्त टीम द्वारा स्टोन क्रशर कo मौके पर सीज करते हुए , स्टोन क्रशर के विरुद्ध 49 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की गई । उदयपुरी चोपड़ा में 2 अवैध स्टॉक पाए गए उनके विरूद्ध  भी 20 लाख के अर्थदंड की संस्तुति करते हुए सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जिन्हे मौके पर सीज कर दिए गया । ग्राम चिल्किया में बगीचे में अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर मो. यामीन के विरुद्ध 52 हजार, ग्राम जस्सागांजा में भारती सैनी की प्लॉट में अवैध रुप  से आरबीएम भंडारण होने  पर 3 लाख 40 हजार के अर्थदंड की संस्तुति उत्तराखंड खनिज नियमावली के अंतर्गत की गई और मौके पर भण्डारण सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पीरूमदारा स्टोन क्रशर,पापड़ी में भी अवैध भण्डारण हों पाया गया , उपरोक्त के विरुद्ध भी 1 करोड़ 15 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की गई ।  टीम के द्वारा स्टोन क्रशरों के सीसीटीवी एवम निकासी द्वारा को जांच की गई । उपजिलाधिकारी, रामनगर द्वारा वैध प्रवेश निकासी द्वारों एवम सीसीटीवी की जांच हेतु पृथक से टीम भी गठित की गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


खनन कार्यवाही की टीम में तहसीलदार रामनगर कुलदीप पांडे , खान निरीक्षक,अनिल मुयाल ,नायब तहसीलदार रामनगर, राजस्व विभाग के लेखपाल एवम खान विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे ।

Ad_RCHMCT