रामनगर-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक मादा गुलदार मृत अवस्था में मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आज मंगलवार की प्रातः मंदाल रेंज, मोहान के अन्तर्गत मोहान बीट के पूर्वी दंगलगढ़ ब्लाक कं०सं० 1 में दैनिक गश्त के दौरान एक मादा गुलदार मृत अवस्था में रामनगर-मरचूला राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप मिली, जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारीयों को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

एन०टी०सी०ए० की एस0ओ0पी0 के अनुसार मृत गुलदार के शव विच्छेदन हेतु पशु चिकित्साधिकारियों की टीम गठित की गयी जिसमें वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ० हिमांशु पांगती एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ० आयूष उनियाल सम्मिलित थे।

पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा मादा गुलदार का शव विच्छेदन किया गया, उसके उपरान्त एस०ओ०पी० के अनुसार शव को जलाकर विनष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

इस अवसर पर आशुतोष सिंह, उप वन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैन्सडौन हरीश नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी अदनाला उप प्रभाग, अजय रावत, वन क्षेत्राधिकारी मंदाल रेंज आदि उपस्थित थे पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त ही मृत्यु के कारणों का पता लगेगा, जांच हेतु सेम्पल आई वी आर आई बरेली एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान भेजे जा रहे हैं प्रकरण की गहन जांच अमल में लाई जा रही है।

Ad_RCHMCT