बिग ब्रेकिंग:-यहाँ कुर्क पेपर मिल मे डकैती कर रहे बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग,5 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बंद पेपर मिल मे डकैती कर रहे 05 बदमाश पुलिस मुठभेड मे अवैध अस्लाहो व माल सहित गिरफ्तार

अवैध असलाह व चोरी के माल सहित 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए के ईनाम की घोषणा।

थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रात्रि गस्त मुखबिर के सूचना दी कि पिललिया मोड से पुलभट्टा की तरफ बिजली विभाग के पावर हाउस से अन्दर की तरफ बैक द्वारा कुर्क की गयी सूदखोर चिराग अग्रवाल व उसके पिता अजय अग्रवाल की बन्द पड़ी P.N पेपर मिल व पल्प पेपर मिल मे उनकी सहमति से कुछ लोग लोहा ट्रक मे कटरों से काटकर चोरी कर ले जा रहे है, जिनके पास अवैध हथियार भी है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा मय पुलिस फोर्स के बिजली विभाग के पावर हाउस के बराबर मे एक बड़ा गेट जो खुला हुआ था के अन्दर जाकर फैक्ट्रियों की पीछे की तरफ बायलर से खटर पटर की आवाजे आ रही थी दो टार्चों की रोशनी जल रही थी कुछ लोग कटा हुआ लोहा एक ट्रक मे लोड कर रहे थे

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

तथा 02 लोग गैस कटर से लोहा काट रहे थे जैसे ही हम पुलिस वाले उन बदमाशो की ओर को बड़े और उन्हें ललकारा कि अरे बदमाशो हम पुलिस वालो ने तुम्हे घेर लिया है सरेन्डर हो जाओ,

तो तुरन्त उन लोगो मे से 02 लोगो ने हमारी ओर को 1-1 राउण्ड फायर कर दिया पुलिस टीम मे से अपनी जान सलामती के दृष्टिगत 01 राउण्ड सरकारी पिस्टल से फायर किया और हम पुलिस वालो द्वारा 05 अभियुक्तों को मौके पर ही पकड़ लिया मौके पर 02 अदद मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेन्डर  व तीन ऑक्सीजन सिलेन्डर भरे हुए मय आक्सीजन रेग्यूलेटर के बरामद हुआ l

मौके पर खड़े एक TATA-LP- ट्रक के अन्दर लगभग 5 टन कटे हुए लोहे की चादरे व मशीने बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त चमन बाबू ने बताया कि मैं 8-10 सालो से अजय अग्रवाल पुत्र स्व श्री पी0एन अग्रवाल निवासी आवास विकास ट्राजिक्ट कैम्प रुद्रपुर के पी0एन पेपर मिल व पल्प पेपर मिल मे चौकीदारी का काम करता हूँ जिसके एवज मे मुझे 15 हजार रूपये तनख्वाह मिलती है उक्त पेपर मिल का काम अजय अग्रवाल और उनके बेटे चिराग अग्रवाल देखते है

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

उक्त फैक्ट्री को वर्ष 2016 मे NGT की ओर से SDM किच्छा ने सीज किया था तथा बैंक से लोन है वर्ष 2019 मे फैक्ट्रियों को सीज किया गया था  तबसे ही मेरे मालिक अजय अग्रवाल व चिराग अग्रवाल अलग अलग लोगो को उक्त फैक्ट्री की मशीने काट काट कर बेच रहे है अब तक कुल 100 ट्रक लोहा बेच चुके है एक ट्रक लगभग 2 लाख रूपये का जाता है।

पहले हम लोग कबाडी विनीत चौधरी निवासी रूद्रपुर को देते थे और आजकल हम लोग हमारे साथ पकडे गये कबाडी मो०जाकिर पुत्र मो0 दीन निवासी वार्ड न012 किच्छा को माल दे रहे थे आज भी मो0 जाकिर अपनी टीम के साथ आया था मेरी अपने मालिक अजय अग्रवाल से शुक्रवार के दिन इस बारे मे बातचीत हुयी थी उन्ही के निर्देश पर हम लोग माल लेने फैक्ट्री में आते थे और मै कटवाकर गाड़ी मे लोहा भिजवाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना पुलभट्टा में FIR – 158/2023 U/S 307 / 397/412/34/120(B) भा0द0वि0 व 3/25/4/25 आयुध अधिनियम बनाम मो0 जाकिर आदि पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1-मो0 जाकिर पुत्र मो0 दीन निवासी वार्ड न015 किच्छा जिला उधमसिंहनगर
2- वसीम पुत्र सुलेमान निवासी वार्ड न015 किच्छा जिला उधमसिंहनगर
3- भूरा पुत्र अज्जू निवासी वार्ड न012 किच्छा जिला उधमसिंहनगर नगर
4- चमन बाबू पुत्र नेमचन्द्र उम्र 28 वर्ष निवासी रायनवादा थाना बहेडी जिला बरेली उ0प्र
5- राघवेन्द्र कुमार गंगवार पुत्र झम्मनलाल निवासी गिदपुरी थाना किच्छा जिला उधमसिंहनगर l

बरामदगी-
1-02 अदद तमंचे मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर 03 अदद चाकू नाजायज
2-02 अदद मोटरसाइकिले हीरो स्पेलेन्डर प्लस
3-03 अदद आक्सीजन सिलेन्डर, 02 पाईप मय आक्सीजन रिग्यूलेटर
4- TATA-LP- ट्रक के अन्दर लगभग 5 टन लोहा कटी हुयी मशीने व चादर l
5-05 अदद मोबाईल फोन व 5790 रू0 नकद।

Ad_RCHMCT