रामनगर:-यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विकास खण्ड के कानियां क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्राम कानिया स्थित ई एसटीसी के हॉस्टल में कार्यरत गार्ड ने देखा कि कमरा नंबर 35 में एक युवक पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतक के शव का पंचनामा किया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि मृतक का नाम चंदन सिंह रावत उम्र 21 पुत्र त्रिलोक सिंह रावत ग्राम बासोट भिकियासैंण अल्मोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

और ईएस टीसी में ओ लेबल का कोर्स कर रहा था। मृतक के शव के मुँह से झाग के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि दौरा पड़ने के कारण इसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

जबकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रख दिया है। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार है।

Ad_RCHMCT