रामनगर:-भाजपा ने नगर के हरेक हिस्से में सुनाया राष्ट्रपति का अभिभाषण,बंबाघेर में समारोह करके किया समापन

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर
संसद में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए अभिभाषण को भाजपा ने सरकार की उपलब्धियों और भावी दिशा के रूप में नगर के हरेक हिस्से में जनता के बीच सुनाकर परिचर्चाओं का आयोजन किया है, जिसका समापन बुधवार को बंबाघेर में आम सभा के माध्यम से किया गया। भाजपा नगर मंडल द्वारा कुल नौ शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करवाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

महामंत्री आशीष ठाकुर के संचालन और नगर अध्यक्ष मदन जोशी की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने पार्टी द्वारा मोदी सरकार द्वारा बीते आठ वर्षों में किए गए कार्यों और गरीब कल्याण की योजनाओं से जनता को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पार्टी घर घर तक पहुंचाएगी। नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने जी 20 का आयोजन रामनगर में करवाने की लिए सरकार का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद कुमार, प्रभारी यशपाल रावत ने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान से जुड़कर प्रत्येक बूथ में इक्यावन फीसदी लोगों को पार्टी में जोड़ने का आह्वाहन किया।

विस्तारक भाजपा नेता गणेश रावत ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण से साफ है कि सरकार की नीति, नीयत और योजनाएं जनता को लाभ पहुंचा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष मदन माहेश्वरी, ओमकार सिंह,कुलदीप महेश्वरी, भावना भट्ट, अमिता लोहनी, मोO आदिल, ममता गोस्वामी, पारस गोला, जयप्रकाश जोशी,अशोक गुप्ता, जेसी लोहनी, दानिश सिद्दकी, उज्ज्वल शर्मा, चितवन कुमार, प्रेम सैनी ,आशा बिष्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT