रामनगर-निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल के समर्थन मे आये बीके सामंत किया डोर टू डोर जनसंपर्क।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल में अपने समर्थकों के साथ ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल और मोहल्ला बंबाघेर, मोती-महल आदि में डोर टू डोर संपर्क किया।

श्वेता ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को रामनगर को लेकर कहा कि व्यवसायिक शिक्षा का केंद्र,अच्छा अस्पताल, और कॉर्बेट के पर्यटन को स्थानीय बाजार और छोटी छोटी ग्रामीण हाटों से जोड़ना और एस्ट्रो सफारी हॉर्टिकल्चर सफारी गार्डन सफारी आदि नए तरह की विधा के पर्यटकों को बुलाना सहित अपने प्रतिबद्धता पत्र बातें सामने रखी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

थल की बजारा फेम सिंगर बीके सामंत भी श्वेता के प्रचार में डोर टू डोर उतरे। बीके सामंत का कहना था कि अच्छे लोगों को चुने बिना अच्छा बदलाव नहीं आ सकता।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

यदि क्षेत्र को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलानी है और आधुनिक रामनगर बनाना है तो अच्छे लोगों को चुनना होगा।

श्वेता के सामाजिक कार्य व व्यक्तित्व की वजह से ही वे इस मुहिम में साथ जुड़ने के लिए आये हैं और लोगों से बदलाव का निवेदन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सिंगर सामंत ने लोगों की मांग पर जगह-जगह थल की बाजारा, तू ए जाए पहाड़ा और ओ बांजा गीत गा कर सुनाएं। जनसंपर्क में श्वेता के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT