रामनगर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह पाल ने किया जनसंपर्क,कईयों ने थामा हाथ।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- 61- विधानसभा क्षेत्र, रामनगर से कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह पाल द्वारा चुकुम, मोहान सुन्दर खाल, क्षेत्र में घर-घर जाकर जन संपर्क किया गया।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनता ने अवगत कराया कि वह भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो गए हैं। चाहे कोविड-19 संक्रमण का समय हो या आपदा के दौरान आपदा ग्रस्त इलाकों में स्थानीय जनता की मदद की बात हो काँग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत व रामनगर काँग्रेस के कार्यकर्ताओ के अलावा कोई भी आम जन-मानस के काम नही आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

इसलिए रामनगर के आमजन ने मन बना लिया है इस बार काँग्रेस के पक्ष में मतदान कर रामनगर सहित उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से काँग्रेस सरकार बनाने का काम करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान रामनगर ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशबंधु रावत, प्रदेश सचिव डॉ निशांत पपनैं, प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, राकेश बमसिया, रमेश रावत, गंगा सिंह, चन्नी राम, वीरेंद्र लटवाल, हरीश चंद्र, पंकज सुयाल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

वही कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की महिला नगर अध्यक्ष हुस्न तारा ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला सहित कांग्रेस जन ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फॉरेस्ट, इंदिरा कॉलोनी, शांतिकुंज, लखनपुर में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

जन-संपर्क करने वालों में सभासद विमला आर्य, बीना रावत, मीना सिंह पाल, अनिता बिष्ट, बीना रावत, कामी सिंह पाल, कीर्ति पटवाल, नवीन सुनेजा, ओम प्रकाश आर्य आदि मौजुद रहे।

Ad_RCHMCT