रामनगर(ब्रेकिंग):- अज्ञात कारणों के चलते यहाँ युवक ने फंदे मे लटक कर की अपनी जीवन लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-विकास खण्ड के ग्राम कानियाँ मे एक युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर पंखे में लटक कर फांसी लगा ली है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

सोमवार को प्रातः स्थानीय युवक निवासी किशनपुर पांडे कनियां रामनगर द्वारा जरिए टेलीफोन सूचना दी कि गांव के राम सिंह अधिकारी पुत्र मदन सिंह अधिकारी निवासी किशनपुर पांडे रामनगर उम्र 26 वर्ष ने साड़ी से फंदा लगाकर पंखे में लटक कर फांसी लगा ली है जिसमें संभवतः उसकी मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

जिसने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद किया हुआ है इस सूचना पर उप निरीक्षक कश्मीर सिंह थाने से लेकर पंचायत नामा दीगर कागजात के घटनास्थल पर पहुंचा जहां पर मृतक के परिजनों द्वारा बताया की रामसिंह उपरोक्त नशे का आदि था जो घर में लड़ाई झगड़ा तोड़फोड़ करता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

जिसने रात में खाना खाने के बाद कमरे का दरवाजा सोने के लिए अंदर से बंद कर दिया सुबह जब देखा तो पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था मौके पर पंचायत नामा में कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराएगा मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई की कार्रवाई कर वास्ते पोस्टमार्टम कांस्टेबल कैलाश चंद के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT