रामनगर-(ब्रेकिंग) गुलदार ने हमला कर महिला को किया घायल,इलाके मे हडकंप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर – राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं,कहीं गुलदार द्वारा आए दिन ग्रामीणों को निवाला बनाए जाने की घटनाएं प्रकाश में आती हैं तो कहीं घायल करने की घटनाएं प्रकाश में आती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ताजा मामला मंगलवार की दोपहर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज के समीप रहने वाली लक्ष्मी देवी अपने खेत में बंदरों को भगा रही थी। इसी बीच अचानक एक गुलदार ने खेत में आकर महिला पर हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

महिला के शोर मचाने पर आसपास में कुछ महिलाएं लकड़ी काट रही थी जो महिला की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने शोर मचाया तो गुलदार लक्ष्मी देवी को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग गया। वहीं ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है।

Ad_RCHMCT