रामनगर:-(ब्रेकिंग) नितिन के परिजनों ने कोतवाली को घेरा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-नितिन की संदिग्ध मौत का 6 दिनों बाद भी खुलासा न किए जाने से आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने रामनगर कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन

नितिन की संदिग्ध मौत का 6 दिनों बाद भी खुलासा न किए जाने से आक्रोशित नितिन के परिजनों तथा ग्रामीणों ने रामनगर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर दफा 302 हत्या का मुकदमा लगाए जाने की मांग की।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों व ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक भी हुई।

नितिन के पिता सुभाष चन्द्र ने कहा कि विगत 16 अक्टूबर को नितिन की हत्या के मामले को लेकर मेरे द्वारा रामनगर कोतवाली में एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक मात्र एक ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी अभी तक खुले घूम रहे हैं तथा समझौते का दबाव बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नितिन के परिजनों ने कहा कि एक तरफ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है वहीं दूसरी तरफ पुलिस करंट से मृत्यु होने का बयान देकर गुमराह कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पुलिस द्वारा इस मामले में दफा 304 व 506 दर्ज की गई है जबकि यह मामला गैर इरादतन हत्या का नहीं है बल्कि धमकी देने के बाद हत्या किए जाने का है। नितिन की लाश जिस नाले में मिली है उसकी दूरी घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की है।

एक व्यक्ति 500 मीटर तक लाश को अकेले नहीं ले जा सकता है। इससे भी स्पष्ट है कि इस मामले में कई लोग शामिल हैं। मृतक नितिन के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मालधन चौकी पुलिस की अभी तक की कार्यशैली से ऐसा लगता है कि नितिन की हत्या की निष्पक्ष जांच को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है।

ग्रामीणों ने पुलिस को 3 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि 3 दिन के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो मालधन क्षेत्र की जनता कोतवाली पर धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए विवश होगी।

Ad_RCHMCT