विद्युत कटौती के खिलाफ रामनगर कॉंग्रेस ने किया विद्युत कार्यालय रामनगर का घेराव।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-आज सोमवार को रामनगर विधानसभा के कॉंग्रेस जनों द्वारा पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में झमाझम बारिश के बीच भारी संख्या में कॉंग्रेसजनो ने रामनगर विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया।

और चेतावनी दी गयी कि यदि शीघ्र अघोषित विद्युत कटौती को बंद नही किया गया तो सड़को पर जनसैलाब उमड़ पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

श्रीलंका के ताजा उदाहरण देकर रणजीत रावत ने चेताया कि यदि ऐसे ही जनता परेशान रही तो वो दृश्य यहाँ भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

बारिश नही होने से ग्रामीण इलाकों में धान नही लग पा रहा है ऊपर से अघोषित विद्युत कटौती ने धान रोपाई सहित अन्य कामकाज धंधे ठप्प कर दिए है।

घेराव में ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओमप्रकाश, अध्यक्ष रामनगर डीसी हरबोला,देशबंधु रावत, नगरपालिका अध्यक्ष हाजी अकरम,किशोरी लाल,महेंद्र आर्य,ओमपाल चौधरी, भुवन चंद्र,नवीन पांडेय,कुबेर सिंह बिष्ट,महेंद्र बिष्ट,विनय पलड़िया, जावेद खान, अनिल अग्रवाल खुलासा,जयपाल रावत सहित सैकड़ों की संख्या मे कॉंग्रेस जन शामिल रहे।

Ad_RCHMCT