रामनगर-यहाँ निर्माणाधीन भवन में कार्य करने के दौरान एक मजदूर की मौत,परिजनों में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-शहर के मौहल्ला खताड़ी मे एक मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार निर्माणधीन भवन में कार्य करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

सोमवार की शाम मोहल्ला खताड़ी स्थित एक निर्माणाधीन भवन में बिहार राज्य के पूनिया जिला हाल निवासी मोहल्ला खताड़ी अब्दुल वारिस पुत्र महफूज़ आलम 24 साल मजदूरी का कार्य कर रहा था।

इसी दौरान मजदूर को करंट लग गया।आनन फानन में मजदूर को सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।जहाँ चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ला खताड़ी में निर्माणाधीन भवन में कार्य करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

पोस्टमार्टम की कार्यवाही मंगलवार की सुबह की जाएगी।फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही हैं।मृतक के भाई अब्दुल बारीक ने बताया कि तीन महीने पहले ही उसके भाई की शादी हुई थी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad_RCHMCT