रामनगर-रोशनी से महरुम जरूरतमंदों की आंखों को रोशन करेंगे रामेश्वर,मरने के बाद भी देखेंगी आंखें……………….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- कुछ ऐसा कर जाओ जहां में जो दुनिया आपको मरने के बाद भी याद रखें,ऐसा ही कुछ किया रामनगर के व्यापारी संजय अग्रवाल और अजय अग्रवाल के पिता रामेश्वर अग्रवाल ने बताते चले की संजय और अजय के पिता रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल की बीती शाम मृत्यु हो गई। जिस पर उनके परिवार ने अपने पिता कि नेत्रदान की इच्छा जाहिर की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

दया फाउंडेशन की ओर से आए कुशल चिकित्सकों द्वारा श्री अग्रवाल की आंखों का कार्निया सुरक्षित तरीके से निकलकर अन्य दो व्यक्तियों को आंखों की रोशनी से गुलजार किया गया। बताते चले कि संजय अग्रवाल और अजय अग्रवाल ने स्वयं भी मरणोपरांत अपने नेत्रदान की घोषणा लिखित रूप से कर दी है। इस तरह रामेश्वर प्रसाद आज मरकर भी जिंदा हैं।

Ad_RCHMCT