रामनगर-शराब की अधिक कीमत वसूलने पर आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,दो दुकानों पर लगाया जुर्माना।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर-क्षेत्र में लगातार शराब की अधिक कीमत वसूलने की सूचना पर डिप्युटी एक्साइज कमिश्नर विवेक सोनकिया ने की छापेमारी की कार्रवाई, सेल्समैनों को शराब ओवर रेट बेचते पकड़ा। दो दुकानों जुर्माना ठोका।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें आबकारी विभाग को रामनगर के भवानीगंज स्थित देशी व विदेशी दुकानों में शराब को ओवर रेट बेचने की लगातार सूचना मिल रही थी, जिस पर अबकारी विभाग के डिप्युटी एक्साइज कमिश्नर खुद रामनगर पहुंचे और ग्राहक बनकर एक दुकान पर शराब खरीदने पहुंचे तो उनसे भी अधिक रुपए लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

हालांकि जब दुकानदार को पता चला तो वह माफी मांगने लगा, बता दें कि रामनगर में शराब की दुकानों पर अधिक कीमत वसूली जाने की डिप्युटी एक्साइज कमिश्नर को लगातार फ़ोन पर और लिखित शिकायतें भी मिल रही थी। जिस पर आज एक्साइज कमिश्नर रामनगर पहुंचे और उन्होंने दो दुकानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग ₹1 लाख का चालान ठोका।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

वही डिप्युटी एक्साइज कमिश्नर विवेक सोनकिया ने बताया कि ओवर रेट की शिकायत पर 2 दुकानों पर कार्रवाई की गई भवानीगंज देशी और भवानीगंज विदेशी,उन्होंने बताया कि भवानीगंज विदेशी पर ओवर रेट मिला है, जबकि देशी पर अन्य अनिमित्तायें पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

उन्होंने कहाँ कि अगर भवानीगंज विदेशी मदिरा दुकान का यह पहली ओवर रेट कार्रवाई हुई तो 50 से लगभग ₹75 हज़ार का चालान किया जाएगा, इसके साथ ही अन्य अनिमित्ताओं का अलग से भी किया जाएगा। देसी मदिरा पर 35 से 40 हज़ार का जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT