रामनगर-दीपावली पर यहाँ लगेंगीं आतिशबाजी की दुकानें,ऐसे लें लाइसेंस

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों के लिए मिलेगा लाइसेंस

दीपावली के मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों के लिए स्थान का चयन करते हुए प्रशासन ने आतिशबाजी विक्रेताओं के लिए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मामले में एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी विक्रेताओं के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से एमपी इण्टर कॉलेज कैम्पस के ऑडोटोरियम ग्राउण्ड (दुकान लगाने की क्षमता 40), राजकीय जूनियर हाईस्कूल एवम राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनपुर कैम्पस के अन्दर ग्राउण्ड (दुकान लगाने की क्षमता 50)

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

एवम किसान इण्टर कॉलेज पीरूमदारा का मैदान (दुकान लगाने की क्षमता 55) चिन्हित किया है। इन स्थानों पर आतिशबाजी विक्रेताओं को अपनी दुकान लगाने के लिए अस्थायी आतिशबाजी लाईसेन्स के लिए शुक्रवार 25 अक्टूबर को शाम चार बजे तक निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन कर सकते हैं। क्षमता से अधिक आवेदन मिलने पर लॉटरी के माध्यम से अस्थायी आतिशबाजी लाईसेन्स निर्गत किये जायेंगे।

Ad_RCHMCT