रामनगर:-धनतेरस, दीपावली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च,नो पार्किंग जोन में पार्क किये वाहनों का हुआ चालान

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था अक्षुण्य रखने तथा यातायात व्यवस्था के सुदृढीकरण के मददेनजर बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन तथा अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर के पुलिस बल के द्वारा रामनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इस दौरान पांचो गली, कोसी रोड, रानीखेत रोड आदि स्थानों से सार्वजनिक मार्गों का अतिक्रमण कर अवैध रुप से लगायी गयी दुकानों / फड़ /ठेली वालों आदि का अतिक्रमण हटवाया गया

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

तथा नो पार्किंग जोन में पार्क किये गये वाहनों के विरुद्ध उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कुल 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत तथा

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

12 प्रतिष्ठान स्वामियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए मोटर वाहन अधिनियम तथा पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी।

Ad_RCHMCT