रामनगर-देर रात वन प्रभाग की टीम ने खैर के गिल्टों के साथ स्कूटी सवार 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर विकास खण्ड के मालधन कम्पार्टमेंट संख्या 03 में गस्त के दौरान स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को वन विभाग की टीम ने खैर के द़ो गिल्टों के साथ गिरफ्तार किया।

शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, कुन्दन कुमार के दिशा-निर्देशन में वन सुरक्षा बल व आमपोखरा रेंज की टीम द्वारा मालधन कम्पार्टमेंट संख्या 03 में गस्त के दौरान स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों सुंदर पुत्र तुलसीराम निवासी कुंभ गडार,

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

पंकज पुत्र गोपाल राम निवासी पटरानी को स्कूटी में खैर के दो गिल्टे ले जाते हुए पकड़ा गया। उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जुर्म केस दर्ज किया गया

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

तथा स्कूटी रजि संख्या UK 04A D9947 को विभाग द्वारा अभिरक्षा में लिया गया। उक्त दोनों अपराधियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

वन विभाग की टीम में वन सुरक्षा बल के कर्मचारी अजय कुमार वन आरक्षी, मनमोहन सिंह वन आरक्षी, तरसेम सिंह वन आरक्षी व आमपोखरा रेंज के राम संजीवन वन दरोगा, सोरनलाल व चालक श्याम सुंदर सिंह मौजूद थे।

Ad_RCHMCT