रामनगर-अवैध खनन पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्यवाही,दो वाहनों को किया सीज।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-तराई पश्चिम वन प्रभाग और वन निगम की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में दो वाहनों को पकड़ा हैं।

डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज के गस्ती दल द्वारा अवैध खनन करते एक ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ा हैं जिसमें करीब 100 क्विंटल रेता भरी हुई पाई गयीं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

बताया कि चालक द्वारा कोई प्रपत्र न दिखाए जाने पर वाहन को मौके से अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित बैलपड़ाव गेट परिसर में खड़ा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूछताछ के डर से चालक वाहन को खड़ा कर भाग निकला।उन्होंने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत सीज़र की कार्यवाही की गई।

इस दौरान वन दरोगा बद्री दत्त भट्ट,वन आरक्षी संजीव कुमार चालक आनंद सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

वहीं दूसरी ओर रामनगर रेंज और वन निगम की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कटियापुल गेट से अवैध खनन मैं एक डंपर को पकड़ा है।वाहन को सीज कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT