रामनगर नगर पालिका चुनाव: भाजपा को बागी उम्मीदवार से सख्त चुनौती, मुकाबला कड़ा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है, और इस बीच रामनगर में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के लिए जीत का रास्ता आसान नहीं दिख रहा है। भाजपा के बागी उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा, जो निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं, पार्टी के उम्मीदवार को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। बागी उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा ने भाजपा के समीकरण को गड़बड़ कर दिया है, और उनकी उपस्थिति ने चुनावी मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है। कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

रामनगर में भाजपा ने मदन जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस से भुवन पांडे और मोहम्मद अकरम चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में भाजपा के लिए मुस्लिम और हिन्दू दोनों वोटरों को साथ लाने की चुनौती बनी हुई है, और बागी उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा के कारण स्थिति और जटिल हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनाने का मास्टर प्लान, सीएम धामी ने दिव्य स्वरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भा.ज.पा. प्रत्याशी मदन जोशी का दावा है कि इस बार रामनगर में पार्टी की जीत तय है। उनका कहना है कि भाजपा के पक्ष में लोगों में भारी उत्साह है और इस बार कमल जरूर खिलेगा। वहीं, बागी उम्मीदवार नरेंद्र शर्मा ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार और रामनगर को नशा मुक्त करने की है। उनका दावा है कि लोग उनके कार्यों को देखकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : पकड़ी गई फर्जी नंबर वाली महिंद्रा थार! ऑपरेशन 'प्रहार' में नैनीताल पुलिस का एक्शन

रामनगर में नगर पालिका चुनाव को लेकर नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किस प्रत्याशी के सिर ताज पहनता है। चुनावी जंग में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और सभी पक्ष अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

Ad_RCHMCT