रामनगर-21 जून को योग दिवस के अवसर पर उज्ज्वला योग संस्थान के तत्वाधान मे यहाँ लगेगा विशाल योग शिविर

ख़बर शेयर करें -

निशुल्क योग शिविर

विश्व योग दिवस 21 जून 2024 को विशेष

21 जून को योग दिवस के अवसर पर एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम ग्राउंड में प्रांतः 5:00 से 7:30 बजे तक उज्ज्वला योग संस्थान के तत्वाधान व अनुभवी योगगुरु डॉ नितिन ढोमन के सानिध्य में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें  शारीरिक ,मानसिक व आत्मिक रूप से स्वस्थ रहने के विभिन्न योग आसन सिखाये व कराये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश


योग शिविर में ओंकार की ध्वनि के साथ व विनीत रिखाड़ी के बांसुरी वादन के साथ ध्यान व प्राणायाम कराया जाएगा, जिससे आपको सुखद अनुभूति व दिव्यता का अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां


अतः आप सभी से निवेदन है कि सपरिवार व इष्टमित्रों सहित शिविर में पहुंच कर लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग
अशोक कुमार, मनीष कुमार भारत गैस रामनगर  तथा प्रबंध समिति एम .पी इंटर कॉलेज का रहेगा

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें
योगगुरु डॉ0 नितिन ढोमने -9410112415

Ad_RCHMCT