रामनगर-शराबियों पर भारी पड़ा ऑपरेशन रोमियो, दो गिरफ्तार 59 पर चालान, 7 वाहन चालकों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रोमियो’ अभियान के तहत शुक्रवार देर शाम को बड़ी कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध शराब परोसने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर नशे में धुत लोगों के खिलाफ सख्ती बरती गई। इस दौरान भवानीगंज क्षेत्र में दो रेस्टोरेंट संचालकों को शराब परोसते रंगे हाथों पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

शंकर रेस्टोरेंट के संचालक निवासी कंजरपड़ाव भवानीगंज व मेहरा रेस्टोरेंट के संचालक, निवासी भवानीगंज को रेस्टोरेंट में शराब पिलवाते पकड़ दोनों के विरुद्ध धारा 60/21 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले कुल 59 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर उनसे 15,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वहीं, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 7 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई हुई, जिसमें 2 वाहन सीज किए गए और 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Ad_RCHMCT