नैनीताल डीएम की अधिकारियों को चेतावनी — अकर्मण्यता नहीं चलेगी, जनता के काम हों समय पर

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित और बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

उन्होंने सड़क मार्गों के पैचवर्क कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि धनराशि का सदुपयोग ही प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचाया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को फील्ड में जाकर कार्यों की गुणवत्ता जांचने और गड्ढामुक्त सड़कें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि, उद्यान और उरेडा विभाग मिलकर कार्य करें तथा फसलों की सुरक्षा हेतु तारबाड़ व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला योजना की 45%, राज्य सेक्टर की 57%, केंद्र पोषित की 87% और बाह्य सहायतित योजनाओं की 100% धनराशि व्यय की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. गंगवार, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT