हल्द्वानीः रिश्वतखोरी पर सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, दो फॉरेस्ट गार्ड रंगे हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद चम्पावत तथा भुवन चंद्र भट्ट, पुत्र राम दत्त भट्ट, वर्तमान निवासी जूप वार्ड, नियर एमईएस कैंप, चम्पावत के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टीम ने दोनों आरोपियों को मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी (जनपद चम्पावत) से घूस की रकम लेते हुए पकड़ा। मौके से ₹20,000 नकद बरामद किए गए। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर सतर्कता अधिष्ठान ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

सूत्रों के अनुसार, दोनों वनकर्मियों पर कार्य से संबंधित सुविधा देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत प्राप्त होने पर सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की पुष्टि की और ट्रैप कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई से विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। अधिष्ठान ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT