(रामनगर) रणजी ट्रॉफी- रेलवे ने पहले दिन के खेल में 4 विकेट पर 233 रन

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

बीसीसीआई की प्रथम श्रेणी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का मैच कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड रामनगर में रेलवे और उत्तराखंड के मध्य खेला जा रहा है।


रेलवे ने टॉस जीत जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उत्तराखंड को क्षेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड की अच्छी गेंदबाजी के सामने पहले तीन विकेट मात्र 63 रन पर आउट हो गया बाद में रेलवे के मोहम्मद सैफ के नाबाद 98 और बी मेराई के 44 रनों के नाबाद खेलने से टीम ने 4 विकेट पर 233 रन बना लिए। उत्तराखंड की तरफ से अभय नेगी ने 2 देवेंद्र बोरा 1 और मयंक मिश्रा ने 1-1विकेट लिए ।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पहले दिन के खेल समाप्ति तक रेलवे ने 4 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। इस रणजी ट्रॉफी मैच में कई आईपीएल खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें उपेंद्र यादव, करण शर्मा, राजन कुमार, युवराज चौधरी, प्रशांत चोपड़ा जो आईपीएल के हिस्सा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


कुमाऊं का ऐतिहासिक क्षण, जो रामनगर के कौशिक क्रिकेट ग्राउंड पर कुमाऊं में पहली बार रणजी ट्रॉफी मैच हुआ जिसमें यहां के खेल प्रेमियों खिलाड़ियों में बहुत ही उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा, संयुक्त सचिव नूर आलम द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराएगा।
आज के मैच में तमाम खेल प्रेमी जिसमें भूपेंद्र मेहरा, वीरेंद्र पाल सिंह, गौतम फर्त्याल, मनीष जोशी और तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT