हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: राहगीर को कुचला, मौके पर ही मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तेज रफ्तार थार ने राह‌गीर को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी नगर चौराहा के पास 55 वर्षीय जीवन पंत अपने काम से डहरिया रोड किनारे खड़े थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंत मौके पर ही अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वाहन चलाने वाला व्यक्ति एक पर्यटक था। मृतक हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी डहरिया के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT