छठ पूजा पर हल्द्वानी की सड़कों पर बड़े बदलाव, ये रूट्स बनेंगे आपके लिए मददगार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में छठ पूजा-2025 के दौरान शहर में बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं के आने-जाने को देखते हुए हल्द्वानी प्रशासन ने विशेष यातायात डायवर्जन योजना लागू की है। यह योजना 27 अक्टूबर 2025 दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर 2025 सुबह 4 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

रामपुर रोड से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन (दोपहिया, चौपहिया, रोडवेज और निजी बसें) गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर गौरापड़ाव, तीनपानी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। पंचायतघर तिराहा से आने वाले वाहन आनंदपुर तिराहा, RTO रोड/चड़ायल चौराहा, सेंट्रल अस्पताल तिराहा और लालढांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य पहुंचेंगे। शीतल होटल और टीपी नगर तिराहा से आने वाले वाहन भी निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव और गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए होंडा शोरूम तिराहा से आगे बढ़ेंगे। अन्य वाहन एफटीआई तिराहा से डायवर्ट होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पीलीकोठी तिराहा, मुखानी चौराहा और जेल रोड तिराहा से ITI तिराहा होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर आने वाले वाहन G मॉल, रणवीर गार्डन और देवालचौड़ तिराहा मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।

अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन (दूध, तेल, गैस, सब्जी आदि) भी बाईपास मार्गों का उपयोग करेंगे। टीपी नगर तिराहा से एफटीआई तिराहा के मध्य किसी भी वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बैरियर और जीरो जोन:

फायर स्टेशन तिराहा से राजपैलेस होटल तिराहा तक समस्त वाहन प्रवेश वर्जित।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

कैंसर अस्पताल तिराहा/एफटीआई तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रवेश वर्जित।

टीपी नगर तिराहा से एफटीआई तिराहा के मध्य आने-जाने वाले सभी वाहन प्रवेश वर्जित।

यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखें, ताकि छठ पूजा-2025 के अवसर पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Ad_RCHMCT