ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के शीतकालीन दर्शन शुरू, पंचमुखी डोली उखीमठ में विराजमान

ख़बर शेयर करें -

उखीमठ: श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली आज शनिवार दोपहर बाद शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में विराजमान हो गई। डोली का स्वागत सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और श्रद्धालुओं द्वारा जय बाबा केदारनाथ के उद्घोष के साथ किया गया। डोली विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर इसका अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

छह माह तक शीतकालीन गद्दीस्थल में भगवान केदारनाथ जी की पूजा संपन्न होगी और श्रद्धालुओं को पंचमुखी मूर्ति के दर्शन का अवसर मिलेगा।

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट बीते गुरुवार, 23 अक्टूबर, भैया दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। इसके बाद डोली रामपुर और श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी होते हुए आज उखीमठ पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने डोली के पहुंचने पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचकर भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजा में शामिल हों।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

इस अवसर पर केदारनाथ रावल भीमांशंकर लिंग, विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, नगरपंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल और तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT