रामनगरः बिजरानी रेंज में अराजक तत्वों ने लगाई आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में अराजक तत्वों ने कोटद्वार रोड के पास जंगल में अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे वन्यजीवों और आसपास के गांवों के लिए खतरा बढ़ गया।

आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। इस संकट की घड़ी में महिला वनकर्मियों ने अपनी बहादुरी से आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुरुष और महिला दोनों वनकर्मियों ने बिना समय गंवाए जंगल में घुसकर आग बुझाने का काम शुरू किया। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद, आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय में NCC रैंक सेरेमनी: भास्कर सिंह मवाड़ी को मिली सीनियर अंडर ऑफिसर की जिम्मेदारी

कॉर्बेट पार्क के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया, “जैसे ही हमें आग की जानकारी मिली, हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन हमारी पूरी टीम ने मेहनत से आग को बुझा दिया।”

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए समर्पित 'अग्निवीर सेल' बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी की बड़ी घोषणा; होमस्टे और स्वरोजगार के लिए मिलेगा विशेष अनुदान

वन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पार्क वार्डन ने कहा, “हमारी टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और अब हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित: ₹19 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प; सीएम धामी बोले- उत्तराखंड को मिला रिकॉर्ड ₹4,769 करोड़ का रेल बजट

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर लगाई गई थी। वन विभाग इस आरोप की गंभीरता से जांच कर रहा है।

Ad_RCHMCT