रामनगर पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी किये गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मुकदमें के दौरान कोर्ट में पेशी से बचने का प्रयास कर तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

पुलिस टीम ने मारपीट और बलवे के धारा 147/323/504 के तहत चल रहे मुकदमें में लम्बे समय से कोर्ट से फरार वारण्टी अतीक खान पुत्र अल्ला खान निवासी मोती मस्जिद के पास खताडी तथा उसकी पुत्री इरम तथा नासिर पुत्र ताहिर निवासी कटोराताल काशीपुर ऊधमसिहनगर को सम्बन्धित धारा 3/25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पुलिस टीम में एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल, एसआई गणेश जोशी, एसआई राजकुमारी, कुंवर पाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT