रामनगर पुलिस को सफलता-देशी तमंचा,जिन्दा कारतूस और चाकू के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

अवैध हथियार रखने वालों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन

रामनगर पुलिस ने 02 मामलों में अवैध तमंचा एवम चाकू के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध अस्लाह रखने वालों एवम सोशल मीडिया में हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रविवार को रामनगर पुलिस टीम द्वारा लठ्ठा महादेव मन्दिर कोसी रोड के किनारे मन्दिर की दीवार के नीचे से अभियुक्तगण 1-सौरव लाल पुत्र स्व0 राजू लाल निवासी टंकी चौराहा बाल्मिकी बस्ती खताड़ी रामनगर , नैनीताल उम्र 24 वर्ष को एक अदद देशी तमन्चा अवैध 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ व 2-दानिश कसार पुत्र कपील कसार निवासी छप्पर वाली मस्जिद खताड़ी रामनगर , नैनीताल उम्र 25 वर्ष को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

उक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा व चाकू के बरामद होने पर अभियुक्त सौरव लाल के विरुद्ध एफ आई आर नं0 200/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 व अभियुक्त दानिश कसार के विरुद्ध एफ आई आर नं0 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

गिरफ्तारी टीम –उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी,कानि0 आरिफ अली,कानि0 विजेन्द्र गौतम,कानि0 संजय सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT