रामनगर:-(दुखद) यहाँ स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार फौजी की हुई दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर विकास खण्ड के ग्राम करनपुर मे शुक्रवार की सुबह एक दर्द नाक हादसा हो गया, जिसमें एक फौजी की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर विकास खण्ड के ग्राम करनपुर निवासी 23 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां से बाइक से अपने घर जा रहा था इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

जिसमें हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

वहीं परिवार के सदस्यों ने बताया की मृतक हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तैनात है तथा परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही मामले में कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

वहीं मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT