रामनगर में पैरा कमांडो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के करनपुर इंटर कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें सैन्य कर्मी की मौत हो गई जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दे कि आज सुबह ग्राम करनपुर निवासी (24) वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी,

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

जिसमें हिमांशु मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं स्थानीय लोगों द्वारा हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिवार और उनके परिजनों में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि हिमांशु मेहरा वर्तमान में लेह लद्दाख में पैरा कमांडो के पद पर तैनात थे वह 29 नवंबर को छुट्टी पर फौजी परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आये थे। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम


वहीं इस मामले में कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया है, तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT