रामनगर:-(दुखद) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा,डंपर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर विकास खण्ड के ग्राम पूछड़ी में डंपर की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई।यहाँ डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में बैठा चार वर्षीय मासूम छटककर डंपर के नीचे आ गया। जिससे बच्चें की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

बच्चें की मौत के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा खड़ा कर दिया।हंगामे के दौरान गुस्साई भीड़ ने डंपर पर पथराव कर दिया और डंपर को क्षतिग्रस्त कर दिया।उसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली पहुँचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी का घेराव किया।

ग्राम शंकरपुर निवासी विशाल ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसके ससुर ऋषिपाल उसके चार वर्षीय बेटे नव के साथ बाइक से पूछड़ी क्षेत्र से आ रहे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ़्तार से डंपर चालक ऊ लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वित्तीय अनियमितता और उत्पीड़न की शिकायत पर प्रशासन सख्त

जिसमें उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई और और उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सस्ते गल्ले की दुकानों पर अचानक छापा! जांच में सामने आईं गड़बड़ियां, कई विक्रेताओं को नोटिस

मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT