रामनगर-यहाँ युवती ने इस प्रकार की अपनी जीवन लीला समाप्त, सुसाइड नोट में बताई आत्महत्या की वजह।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम पीरुमदारा से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ शिवपुर टांडा निवासी भगवान दास की 18 वर्षीय पुत्री कुमारी बबीता ने घर में परिजनों की गैरमौजूदगी में कमरे में टंगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह बबीता को पंखे में लटका हुआ देखकर चौक गये और उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस चौकी को दी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

रामनगर के पीरुमदारा में 18 साल की युवती ने परिजनों द्वारा उसकी इच्छा अनुसार विवाह न किए जाने को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजते हुए घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण; गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता न करने के कड़े निर्देश

मामले में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बबीता का परिजनों द्वारा कहीं रिश्ता तय किया गया था लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी जिसको लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है कोतवाल ने बताया कि इस बात का उल्लेख मृतका के शव के समीप पड़े उसके हस्तलिखित सुसाइड नोट में भी दर्ज है कोतवाल ने बताया फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT